
School Reopen: मध्य प्रदेश में 31 जनवरी के बाद खुल सकते हैं स्कूल, CM शिवराज ने दिए ये संकेत
AajTak
Madhya Pradesh School News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, ऐसा लगता है कि कोरोना का पीक गुजर गया है. कोविड केस लगातार कम होने लगे हैं. इस मामले में विस्तृत समीक्षा 30 और 31 तारीख की बैठक में ही करूंगा. तभी स्कूल खुलने पर फैसला संभव है.
Madhya Pradesh School Reopen: कोरोना की तीसरी लहर के चलते देश के कई राज्यों में स्कूल बंद हैं. इसी बीच कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए हरियाणा, राजस्थान सरकार ने 1 फरवरी से 10वीं-12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. वहीं, मध्य प्रदेश में भी 31 जनवरी के बाद एक बार फिर स्कूल खुल सकते हैं. इस बात का संकेत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है. शिवराज ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना का पीक गुजर गया है, स्कूलों को खोलने पर 30 और 31 तारीख को होने वाली मीटिंग में इसपर चर्चा करेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












