
School Reopen: कोरोना संक्रमित 20 बच्चे पहुंचे अस्पताल, इस राज्य ने वापस लिया स्कूल खोलने का फैसला
AajTak
School Reopen: गृह और शिक्षा मंत्री ए नमस्वियम ने बताया कि सरकार ने हाल ही में Covid-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया है.
School Reopen: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने कुछ समय के लिए स्कूल खोलने के अपने फैसले को स्थगित कर दिया है. प्रदेश में हाल ही में कोरोना संक्रमित 20 बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले दर्ज किए हैं. इसी के चलते प्रदेश सरकार से अपने स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई जा रही थी. प्रदेश सरकार ने अब कुछ और समय के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. The government had earlier decided to re-open schools and colleges, but now we have decided to postpone it due to the current COVID19 situation. We will announce the opening of educational institutions and colleges later: Puducherry Education Minister pic.twitter.com/qw1zHiFl8ZMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












