School Reopen: इस राज्य में खुले कक्षा-1 से 5वीं तक के स्कूल, यूनिफॉर्म के लिए ये नियम लागू
AajTak
School Reopen: कोविड-19 मानदंडों के अनुसार, कक्षा 1 से 5 तक के छात्र ऑड-ईवन के आधार पर शारीरिक कक्षाओं में भाग ले सकते हैं. स्कूल में प्रवेश करने से पहले प्रतिदिन छात्रों के तापमान की जांच की जाएगी. साथ ही स्कूलों में 50 प्रतिशत अटेंडेंस की अनुमति दी गई है.
School Reopen: राजस्थान के स्कूल आज, 27 सितंबर, कक्षा 1 से 5 के लिए फिर से खुल गए. राज्य सरकार द्वारा आज से प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया. राज्य में कोविड -19 के कारण स्कूल लंबे समय से बंद थे. स्कूलों को पिछले महीने फिर से खोला जाना था, लेकिन महामारी की स्थिति के कारण इसमें देरी हुई.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












