
School Closed: भीषण गर्मी के चलते इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, यूनिवर्सिटी- कॉलेजों को भी निर्देश
AajTak
School Closed: पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भीषण गर्मी और लू के चलते स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है. बता दें कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए निर्देश राज्यों में अलग-अलग हैं. पूरी जानकारी यहां चेक कर सकते हैं.
School Closed: भीषण गर्मी की मार अब स्कूलों पर पड़नी शुरू हो गई है. गर्मी के चलते होने वाले स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे. इस घोषणा के तहत अब स्कूल 18 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2023 के बीच बंद रहेंगे. राज्य में लू के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है. सीएम ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. उन्होंने सभी राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के प्राइवेट स्कूलों से भी ऐसा करने की अपील की है. बता दें कि त्रिपुरा में 7.02 लाख छात्रों के साथ 4,226 राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूल हैं.
खुले रहेंगे कॉलेज, यूनिवर्सिटी बता दें कि कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद करने की घोषणा नहीं की गई है. सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कार्यालय पहले की तरह काम करते रहें. जानकारी के अनुसार, पिछले 3 दिनों से त्रिपुरा में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है.
पश्चिम बंगाल में भी बंद हुए स्कूल पश्चिम बंगाल ने भी बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सभी स्कूलों को 23 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी 23 अप्रैल तक के लिए बंद किए गए हैं. राज्य में स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान अब 24 अप्रैल को खुलेंगे. राज्य सरकार मौसम की स्थिति को देखते हुए कोई अन्य आदेश भी जारी कर सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











