
School Closed: कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल फिर बंद, इस राज्य ने लिया फैसला
AajTak
स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों में सभी क्लासेज़ के लिए प्रेपरेटरी लीव घोषित की हैं, जिसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दी. उन्होंने यह भी कहा की स्कूल में टीचर्स प्रेजेंट होंगे.
Punjab School Closed: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को चार और जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है और राज्य में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि के चलते सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. एजेंसी के अनुसार, राज्य के कुल आठ जिलों - लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों में सभी क्लासेज़ के लिए प्रेपरेटरी लीव घोषित की हैं, जिसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दी. उन्होंने यह भी कहा की स्कूल में टीचर्स प्रेजेंट होंगे. कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल केवल बच्चों के लिए बंद किए जा रहे हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि, जो छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए अपने शिक्षकों से मदद लेना चाहते हैं, वे स्कूल आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्कूलों में फाइनल परीक्षाएं COVID-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी. Covid-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा आयोजित करने के लिए डिटेल्ड निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











