
SC का सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच की मांग वाली अर्जी पर सुनवाई से इनकार, याचिका खारिज
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दिया. याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि नेताजी के अगस्त 1945 में लापता होने पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई भी अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं है. उनकी मृत्यु एक रहस्य है.
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत की जांच की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दिया. इससे पहले साल के शुरुआत जनवरी में इसी याचिकाकर्ता ने नेताजी को राष्ट्रपुत्र घोषित करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था. याचिका में कोर्ट से ये घोषणा करने की गुहार लगाई गई कि भारत को आजादी नेताजी की आजाद हिंद फौज के कारण मिली थी.
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता पिनाकपाणि मोहंती के वकील ने कहा कि नेताजी के अगस्त 1945 में लापता होने पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई भी अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं है. उनकी मृत्यु एक रहस्य है, क्योंकि 1945 में हुई हवाई दुर्घटना में उनकी मौत नहीं हुई थी.
'SC हर चीज की दवा नहीं है'
जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपको उचित मंच पर जाना चाहिए. ये हमारा विषय नहीं है. यह मुद्दा कि एक आयोग सही था या दूसरा ये हम कैसे तय कर सकते हैं? ये तो नीति का विषय है. हम हर चीज़ के विशेषज्ञ नहीं हैं. आप राजनीतिक कार्यकर्ता हैं न तो अपनी पार्टी में जाइए और मुद्दा उठाइए. सुप्रीम कोर्ट हर चीज़ की दवा नहीं है. सरकार को चलाना कोर्ट का काम नहीं है. इन टिप्पणियों के बाद पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया.
जनवरी में भी दायर की थी याचिका
इससे पहले साल के शुरुआत में जनवरी में इसी याचिकाकर्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र का पुत्र घोषित करने की मांग वाली जनहित याचिका दायर की थी. तब भी जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने नेताजी की अप्रतिम देशभक्ति, सर्वोच्च बलिदान की भावना और उत्कट निष्ठा पर अपनी टिप्पणियों के साथ याचिका खारिज कर दी थी. उस जनहित याचिका (पीआईएल) पर विचार करने से इनकार करते हुए पीठ ने कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता “अमर” हैं, उन्हें न्यायिक आदेश के जरिए से मान्यता देने की जरूरत नहीं है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







