
SBI Car Loan: पाएं सस्ता कार लोन, Audi से Tata की कारों तक मिल रहा स्पेशल ऑफर!
AajTak
फेस्टिव सीजन से पहले देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने सस्ते कार लोन की घोषणा की है. बैंक का कहना है कि यदि ग्राहक इसके लिए YONO ऐप से ऑनलाइन एप्लाई करते हैं तो ये उन्हें और भी कम ब्याज पर मिलेगा. वहीं कुछ कंपनियों की कारों पर वो स्पेशल ऑफर दे रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की सेल बढ़ जाती है. इस मौके पर देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने सस्ती ब्याज दरों पर कार लोन पेश किए हैं. बैंक का कहना है कि अगर ग्राहक YONO ऐप पर इसके लिए ऑनलाइन एप्लाई करेंगे, तो उन्हें और कम ब्याज पर ये लोन मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर.. (Photo : Getty)
SBI का कहना है कि ग्राहक रेग्युलर कार लोन और सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार लोन के लिए एप्लाई कर सकते हैं. इतना ही नहीं, उसके मौजूदा होम लोन ग्राहक एसबीआई लॉयल्टी कार लोन, मौजूदा टर्म डिपॉजिट वाले ग्राहक एश्योर्ड कार लोन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ग्रीन कार लोन भी ले सकते हैं. (File Photo)
SBI ने एक बयान में कहा कि उसके कार लोन पर 7.75% तक का ब्याज देय होगा. इसके अलावा यदि ग्राहक YONO ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एप्लाई करता है तो उसे ये लोन 7.50% तक मिलेगा. इतना ही नहीं, लोन को चुकाने के लिए ग्राहक 3 से 7 साल तक की अवधि में से चुनाव कर सकते हैं. (File Photo)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












