
SBI रिपोर्ट में चेतावनी- आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में पीक!
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से थमी नहीं है, जबकि तीसरी लहर जल्द आने की आशंका जताई जा रही है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगले महीने यानी अगस्त में दस्तक दे सकती है.
कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से थमी नहीं है, जबकि तीसरी लहर जल्द आने की आशंका जताई जा रही है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगले महीने यानी अगस्त में दस्तक दे सकती है. (Photo: Getty Images) एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस की तीसरी लहर अगस्त महीने में आ सकती है, और सितंबर में अपने चरम पर होगी. यानी कोरोना महामारी की तीसरी लहर सितंबर महीने में अपने पीक पर पहुंच सकती है. (Photo: Getty Images) SBI की रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो 7 मई को भारत में कोरोना की दूसरी लहर अपने पीक पर पहुंच गई थी. दूसरी लहर अप्रैल में भारत में आई और मई में अपने चरम पर पहुंच गई. जिससे दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों के लाखों लोगों को परिवार प्रभावित किया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












