
Sawan Shivratri 2023: सावन की शिवरात्रि बेहद खास, करें ये खास उपाय, मिलेगा लाभ ही लाभ
AajTak
Sawan Shivratri 2023: हर महीने की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि आती है, लेकिन इस बार मासिक शिवरात्रि सावन में पड़ रही है इसलिए यह शिवरात्रि विशेष मानी जा रही है. इस दिन लोग कांवड़ में जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं. इस बार सावन की शिवरात्रि 15 जुलाई को है.
Sawan Shivratri 2023: 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा. मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय है. सावन के इस माह में मासिक शिवरात्रि भी आने वाली है. हिंदू धर्म में शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. सावन माह में पड़ने वाली पहली मासिक शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को है. सावन के महीने में पड़ने वाली ये मासिक शिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन कावड़िए भगवान शिव पर जल चढ़ाएंगे.
बनने जा रहा ये खास संयोग
श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई को रात 08 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 16 जुलाई को रात 10 बजकर 08 मिनट पर होगा. साथ ही इस दिन वृद्धि और ध्रुव भी बनने जा रहे हैं , वृद्धि योग की शुरुआत 14 जुलाई को सुबह 08 बजकर 28 मिनट पर होगी और इसका समापन 15 जुलाई को सुबह 08 बजकर 22 मिनट पर होगा. ध्रुव योग 15 जुलाई को सुबह 08 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 16 जुलाई को सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर होगा. इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी बनने जा रहा है.
सावन शिवरात्रि का महत्व
शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से पूजा-व्रत करने से इंसान की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस दिन व्रत रखने से इंसान के सभी मुश्किल काम हल हो जाते हैं और उसकी सभी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. शिवरात्रि के बारे में कहा जाता है कि अगर कुंवारी कन्याएं इस दिन व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है और विवाह में आ रही रुकावट भी दूर हो जाती है. शिव पुराण में इस व्रत का उल्लेख करते हुए लिखा है कि जो कोई भी इंसान इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है और व्रत रखता है उसकी सभी इच्छाएं अवश्य पूरी हो जाती हैं. भगवान शिव की कृपा से इस व्रत को रखने वाले इंसान के सभी बिगड़े और अधूरे काम बन जाते हैं. भगवान शिव का यह ख़ास व्रत संतान प्राप्ति और रोग मुक्ति के लिए भी किया जाता है.
सावन शिवरात्री के खास उपाय

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












