
Sawan 2024: सावन का तीसरा सोमवार आज, करें भगवान शिव के इन तीन स्वरूपों की उपासना
AajTak
Sawan 2024: सावन के महीने में सबसे विशेष दिन कोई दिन होता है तो वो है सोमवार का दिन. सावन में पड़ने वाला हर सोमवार अपने साथ विशेष आर्शीवाद लेकर आता है. सावन के पहले और दूसरे सोमवार की तरह ही तीसरा सोमवार भी खास महत्व रखता है.
Sawan 2024: सावन के तीसरा सोमवार का व्रत 5 अगस्त आज रखा जा रहा है. सावन के सभी सोमवार बेहद खास माने जाते हैं. शिव जी सृष्टि के तीनों गुणों को नियंत्रित करते हैं. शिव जी स्वयं त्रिनेत्रधारी भी हैं. साथ ही शिव जी की उपासना भी मूल रूप से तीन स्वरूपों में ही की जाती है. तीनों स्वरूपों की उपासना के लिए सावन का तीसरा सोमवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. इस तीनों स्वरूपों की उपासना करके सावन के तीसरे सोमवार को मनोकामनाओं की पूर्ति की जा सकती है. शिवजी के इन स्वरूपों की उपासना अगर प्रदोष काल में करें तो सर्वोत्तम होगा.
शुभ मुहूर्त
सावन का तीसरे सोमवार पर आज तीन मुहूर्त का निर्माण हो रहा है. पहला मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त है जो सुबह 4 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. साथ ही अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 26 मिनट से लेकर 5 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इसके इलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.
शिव का नीलकंठ स्वरूप
समुद्र मंथन के दौरान जब हलाहल विष निकला तो शिव जी ने मानवता की रक्षा के लिए उस विष को पी लिया. उन्होंने विष को अपने कंठ में ही रोक लिया , जिससे उनका कंठ नीला हो गया. नीला कंठ होने के कारण शिव जी के इस स्वरूप को नीलकंठ कहा जाता है. इस स्वरूप की उपासना करने से शत्रु बाधा, षडयंत्र और तंत्र मंत्र जैसी चीजों का असर नहीं होता. सावन के सोमवार को शिव जी के नीलकंठ स्वरूप की उपासना करने के लिए शिव लिंग पर गन्ने का रस की धारा चढ़ाएं. इसके बाद नीलकंठ स्वरूप के मंत्र- "ऊं नमो नीलकंठाय" का जाप करें. ग्रहों की हर बाधा समाप्त होगी.
शिव का नटराज स्वरूप

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












