
Sawan 2023: सावन में महादेव की कृपा से दूर होंगे भयंकर दुर्योग, राहु-केतु भी नहीं कर पाएंगे बाल बांका
AajTak
Sawan 2023: सावन के सोमवार व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही, इस पवित्र महीने में शिवजी की पूजा से अशुभ योग या दुर्योगों का भी नाश होता है. आइए जानते हैं कि सावन में शिवजी की पूजा से कौन से दुर्योग नष्ट होते हैं.
Sawan 2023: शिव का पवित्र महीना सावन शुरू हो गया है. इस बार सावन 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा. यानी शिव भक्तों को पूरे 59 दिन तक भोलेनाथ की पूजा-उपासना करने का मौका मिलेगा. सावन के सोमवार व्रत रखने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही, इस पवित्र महीने में शिवजी की पूजा से अशुभ योग या दुर्योगों का भी नाश होता है. आइए जानते हैं कि सावन में शिवजी की पूजा से कौन से दुर्योग नष्ट होते हैं.
1. केमद्रुम योग यह चंद्रमा से बनने वाला सबसे भयंकर दुर्योग है. चंद्रमा के दोनों तरफ कोई ग्रह न हो और उस पर किसी ग्रह की दृष्टि न हो तो केमद्रुम योग बनता है. यह योग होने पर मानसिक बीमारी, अवसाद या तनाव जैसी स्थितियां बनती हैं. व्यक्ति को कभी कभी घोर दरिद्रता का सामना भी करना पड़ता है. कुंडली में बृहस्पति के मजबूत होने पर ये दुर्योग काफी हद तक कमजोर हो जाता है.
केमद्रुम योग को समाप्त करने के उपाय सावन में भगवान शिव का दुग्ध से अभिषेक करवाएं. शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें. गले में चांदी की चेन धारण करें. अपनी माता और स्त्रियों का सम्मान करें.
2. विष योग ज्योतिष का सबसे रहस्यमयी और नकारात्मक योग है- विष योग. शनि-चंद्रमा या शनि-राहु के संबंध से यह योग बनता है. इस योग के होने पर व्यक्ति नशे का आदी, दुश्चरित्र और अनैतिक हो जाता है. कभी-कभी गंभीर दुर्घटना का शिकार भी होता है. आमतौर पर बड़ा अपराधी भी बन जाता है.
विष योग को भंग करने के उपाय नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें. तुलसी दल का सेवन करें. पूरे सावन भर रुद्राष्टक का पाठ करें. शिवजी को भांग और धतूरा अर्पित करें. रुद्राक्ष की माला धारण करें.
3. ग्रहण योग सूर्य या चंद्रमा से राहु का संयोग होने पर ग्रहण योग बनता है. यह अशुभ योग सुख को नष्ट कर देता है. इसके होने पर व्यक्ति की खुशियों को ग्रहण लग जाता है. कुंडली के शुभ योग काम नहीं करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











