
Santosh Patil Suicide: सुसाइड से पहले कॉन्ट्रैक्टर ने PM मोदी से की थी मंत्री ईश्वरप्पा की शिकायत, जानें क्या आरोप लगाए थे?
AajTak
Contractor Santosh Patil Suicide: कर्नाटक में कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल की सुसाइड का मामला तूल पकड़ चुका है. मंत्री ईश्वरप्पा पर FIR हो गई है, वहीं कांग्रेस ने इसपर हल्ला बोल दिया है. संतोष पाटिल ने पीएम मोदी से भी ईश्वरप्पा की शिकायत की थी. जानिए उस लेटर में क्या लिखा गया था.
Contractor Santosh Patil Suicide: कर्नाटक में एक कॉन्ट्रैक्टर के सुसाइड केस में मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता ईश्वरप्पा (Eshwarappa) फंसते दिख रहे हैं. कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल ने सुसाइड से पहले कई बार मंत्री ईश्वरप्पा को भ्रष्ट बताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था.
संतोष पाटिल ने मंत्री ईश्वरप्पा को ही अपनी मौत का जिम्मेदार भी ठहराया था. संतोष की कथित आत्महत्या के बाद उनके भाई ने शिकायत दी, जिसके बाद अब मंत्री ईश्वरप्पा समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज हुई है.
बता दें कि ईश्वरप्पा बसवराज बोम्मई की सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री (RDPR) हैं. उनपर कॉन्ट्रैक्टर संतोष पाटिल ने घूस मांगने का आरोप लगाया था. कहा गया था कि ईश्वरप्पा उनके काम की बकाया राशि देने के बदले 40 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे हैं.
40 साल के संतोष पाटिल हिंदू वाहिनी ग्रुप के राष्ट्रीय सचिव भी थे. उनको पिछले एक साल में कर्नाटक में कुछ सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिले थे, जिनका बकाया पैसा लिया जाना था. संतोष का आरोप था कि काम पूरा होने के बाद जब बकाया राशि मांगी गई तो बदले में 40 फीसदी कमीशन की मांग हुई और ईश्वरप्पा खुद उनको इसके लिए तंग कर रहे थे.
पीएम मोदी-गिरिराज सिंह को लिखा था पत्र
संतोष पाटिल ने पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को एक पत्र लिखा था. इसमें ईश्वरप्पा और उनके कुछ सहयोगियों के नाम थे. आरोप था कि वे लोग पाटिल को कमीशन के लिए परेशान कर रहे हैं. हालांकि, ईश्वरप्पा ने पाटिल को पहचाने से भी इनकार कर दिया था. बाद में उन्होंने पाटिल पर मानहानि का केस भी किया था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








