
Santa बनकर बिल्डिंग पर चढ़ा, 250 फीट से गिरा तो प्रैंक समझ ताली बजाते रहे लोग
AajTak
रूस के Chelyabinsk शहर में सैंटा क्लॉज बना एक शख्स बच्चों के क्रिसमस की बधाई देने के लिए एक इमारत पर चढ़ने लगा. शख्स के अपने बेटे और पत्नी समेत ढेरों बच्चे और आम लोग पास में लगे क्रिसमस ट्री के नजदीक खड़े होकर उसे चीयर कर रहे थे तभी बड़ा हादसा हो गया
क्रिसमस नजदीक है और छोटे बच्चे सांता क्लॉज के ढेर सारे तोहफे लाने की उम्मीद में आंख पसारे बैठे हैं. इस दौरान कई लोग आम बच्चों की खुशी के लिए खुद सांता बनकर तोहफे बांटने निकल पड़ते हैं. हाल में रूस में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया वह रूसी सांता (ग्रैंडफादर फ्रॉस्ट) बनकर बच्चों के बीच पहुंचा लेकिन इसके बाद जो हुआ वह दर्दनाक था.
250 फीट नीचे जा गिरा 'सैंटा'
दरअसल ये शख्स बच्चों के क्रिसमस की बधाई देने के लिए एक इमारत पर चढ़ने लगा. शख्स के अपने बेटे और पत्नी समेत ढेरों बच्चे और आम लोग पास में लगे क्रिसमस ट्री के नजदीक खड़े होकर उसे चीयर कर रहे थे. इस दौरान अचानक उसके हाथ से रस्सी छूट गई और वह लगभग 250 फीट नीचे जा गिरा और उसकी उसी समय मौत हो गई.
'आखिरी मिनट तक सोचा कि यह कोई एक्ट है'
ये दिल दहलाने वाला है कि वहां खड़े लोगों को देर तक लगता रहा कि सांता का गिरना उसके एक्ट का ही हिस्सा है लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. हादसा रूसी शहर Chelyabinsk में हुआ है. एक महिला ने बताया वहां खड़े सभी लोग सदमे में हैं. एक अन्य ने कहा- हर कोई मजे कर रहा था, और कोई सोच भी नहीं सकता था कि ऐसा होगा. मैंने खुद भी आखिरी मिनट तक सोचा कि यह कोई एक्ट है और सेलिब्रेशन चलता रहा.
'क्लाइंबर काफी एक्सपीरिएंस्ड था इसलिए...'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











