
Sania Mirza Retirement: चाय से लेकर शोएब के साथ तक, सानिया के वो विज्ञापन जो बने सनसनी
AajTak
टीवी प्रोग्राम में आना हो या किसी अवॉर्ड शो में सानिया मिर्ज़ा हमेशा छाई रहीं. ऐसा ही टीवी विज्ञापन को लेकर रहा, जिनके जरिए सानिया मिर्ज़ा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई.
Sania Mirza Retirement: टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्ज़ा इस वक्त ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रही हैं. लेकिन उन्होंने अपने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया है. सानिया मिर्ज़ा साल 2022 के सीजन के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी. सानिया मिर्ज़ा ऐसी सुपरस्टार रहीं, जिन्होंने महिला टेनिस को घर-घर तक पहुंचाया. ना सिर्फ खेल बल्कि ग्लैमर की दुनिया में भी सानिया मिर्ज़ा लगातार हिट रहीं. टीवी प्रोग्राम में आना हो या किसी अवॉर्ड शो में सानिया मिर्ज़ा हमेशा छाई रहीं. ऐसा ही टीवी विज्ञापन को लेकर रहा, जिनके जरिए सानिया मिर्ज़ा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई.बॉर्न वीटा का ऐड साल 2009-10 के दौरान सानिया मिर्ज़ा का एक विज्ञापन काफी फेमस हुआ था, जिसमें उन्होंने बॉर्नवीटा का ऐड किया था. हालांकि, जब सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक से शादी की उसके बाद उनके ब्रांड पर कुछ वक्त के लिए फर्क पड़ा था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












