
Sangli Election Result Live: बीजेपी ने संजयकाका पाटील या स्वतंत्र उम्मीदवार विशाल पाटिल? किसकी होगी जीत, रुझान आना शुरू
AajTak
महाराष्ट्र की सांगली सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस सीट पर नई 2024 को मतदान हुए थे, जिसमें 62.27% वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. महाराष्ट्र में सांगली हॉट सीट बनी हुई है. यहां बीजेपी ने संजयकाका पाटील को मैदान में उतारा है. INDIA ब्लॉक की बात करें तो यह सीट शिवसेना (UBT) के खाते में गई है. उद्धव ठाकरे ने इस सीट से दो बार महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीतने वाले चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है.
Maharashtra Sangli Hot Seat Live: लोकसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं. चार जून को आने वाले नतीजे ही तय करेंगे कि अगले 5 सालों तक देश की कमान किस राजनीतिक दल के हाथ में रहेगी. नतीजों से पहले तमाम एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वसंतदादा पाटिल के पोते विशाल पाटिल ने सांगली सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़ें हैं, जिनको बीजेपी की उम्मीदवार संजयकाका टक्कर दे रहे हैं.
सांगली सीट पर इंडिपिडेंट उम्मीदवार विशाल पाटिल आगे, दूसरे स्थान पर SWP कैंडिडेट
महाराष्ट्र (Maharashtra) की सांगली (Sangli) लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है. ताजा रुझानों के मुताबिक Independent उम्मीदवार विशाल पाटिल सांगली सीट पर आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर SWP उम्मीदवार महेश यशवंत खड़गे हैं.
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल (Exit Poll) के मुताबिक महाराष्ट्र की 48 सीटों में से NDA को 28-32 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा INDIA ब्लॉक को 16-20 सीटें मिल सकती हैं. सर्वे के मुताबिक NDA के पक्ष में 46 फीसदी वोट डाले गए. वहीं INDIA ब्लॉक का वोट शेयर 43 फीसदी रहा.
वोटों की गिनती शुरू-
BJP संजयकाका पाटील प्रतीक्षा

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







