
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के फीचर्स और कीमत लीक, इतने रुपये में हो सकता है लॉन्च
AajTak
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Specs Leak: सैमसंग जल्द ही एक नया फ्लिप फोन लॉन्च कर सकता है, जो कंपनी की Galaxy Z Flip 7 सीरीज का हिस्सा होगा. हम बात कर रहे हैं कंपनी के Galaxy Z Flip 7 FE की, जो दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है. लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत और फीचर्स लीक हुए हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Samsung एक नए फ्लिप फोन पर काम कर रहा है, जो ब्रांड के FE सीरीज का हिस्सा हो सकता है. जैसे Galaxy S24 FE की कीमत कम नहीं थी, उसी तरह से अपकमिंग Flip फोन की भी कीमत कम नहीं होगी. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की. ये फोन इस साल ही लॉन्च हो सकता है.
जुलाई 2025 मे कंपनी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ Z Flip 7 FE को लॉन्च कर सकती है. इस फोन की कीमत और इसके कई फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
TechManiacs के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत 1,000 यूरो (लगभग 96,000 रुपये ) हो सकती है. वहीं Galaxy Z Flip 6 को कंपनी ने 899 यूरो (लगभग 86,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की थी. ऐसे में Z Flip 7 FE की कीमत लगभग पुराने फोन के बराबर या ज्यादा होगी.
यह भी पढ़ें: भारत में आ रहा Samsung Galaxy S25 Edge, iPhone 17 Air से होगा मुकाबला
फीचर्स की बात करें तो, Samsung Galaxy Z Flip 7 FE का डिजाइन काफी हद तक Galaxy Z Flip 6 जैसा हो सकता है. इसमें 6.7-inch का फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है. वहीं कवर डिस्प्ले 3.4-inch का मिल सकता है.
फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है. ये कंपनी का साल 2023 में आया फ्लैगशिप प्रोसेसर है. स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है. फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











