
Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus लॉन्च, इतने रुपये है कीमत, कब शुरू होगी सेल
AajTak
Samsung Galaxy S24 Launch In India: सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy S24 सीरीज में तीन फोन्स को लॉन्च किया है. ये फोन्स दमदार फीचर्स और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आते हैं. ब्रांड ने इस फोन्स को ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं इनके फीचर्स और दूसरी डिटेल्स.
Samsung ने Galaxy Unpacked 2024 में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. Galaxy S24 सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन- S24, S24 Plus और S24 Ultra को लॉन्च कर दिया है. इन फोन्स में कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स जोड़े हैं. Ultra में कंपनी ने टाइटेनियम फ्रेम यूज किया है.
हालांकि, Galaxy S24 और Galaxy S24+ में टाइटेनियम का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इन स्मार्टफोन्स को कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
Samsung Galaxy S24 में कंपनी ने 6.2-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है.
ये भी पढ़ें- 13 साल बाद... Apple ने छीन लिया Samsung से ताज, बना दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड
वहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट 8GB RAM और 512GB तक के स्टोरेज ऑप्शन में आएगा. फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है.
वहीं प्लस वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 6.7-inch का QHD+ रेज्योलूशन वाला Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 50MP + 12MP + 10MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










