
Samsung Galaxy M35 हुआ सस्ता, इतने हजार रुपये कम हुई कीमत, क्या खरीदना चाहिए?
AajTak
Samsung Galaxy M35 Price Drop: सैमसंग ने हाल में Galaxy M36 5G को लॉन्च किया है. इस फोन की लॉन्चिंग के साथ ही Samsung Galaxy M35 की कीमत कम हो गई है. इस फोन को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इसमें मिले वाले फीचर्स की डिटेल्स.
Samsung Galaxy M36 की लॉन्चिंग के साथ ही Samsung Galaxy M35 की कीमत कम हो गई है. इस स्मार्टफोन को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें आपको दमदार फीचर्स मिलेंगे.
स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ आता है. इस फोन को कंपनी ने पिछले साल 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. हालांकि, इस वक्त स्मार्टफोन काफी कम कीमत में मिल रहा है.
इस फोन को आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. Samsung Galaxy M35 का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 16,999 रुपये में लिस्ट है. इस कीमत पर फोन Amazon पर मिल रहा है. ये कीमत बिना किसी बैंक ऑफर या एक्सचेंज बोनस के है. यानी आप फोन को तीन हजार रुपये कम में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 5G की कीमत में भारी कटौती, अब इतने रह गए दाम
स्मार्टफोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में भी आता है. इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 18,499 रुपये और 21,499 रुपये है. फोन दो कलर ऑप्शन- थंडर ग्रे और डेब्रेक ब्लू में आता है.
Samsung Galaxy M35 5G में 6.6-inch का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है. स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












