
Samsung Galaxy M14 5G पर बंपर ऑफर, कई हजार का है डिस्काउंट, सस्ते में मिलेगा फोन
AajTak
Samsung Galaxy M14 5G Discount: सस्ता 5G फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy M14 5G पर अच्छा ऑफर है. इस फोन को आप 12 हजार रुपये के आसपास की कीमत पर खरीद सकते हैं. ये फोन दमदार फीचर के साथ आता है. इसमें आपको 50MP का मेन लेंस, 6000mAh की बैटरी और बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Samsung के एक फोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. ये फोन हाल में लॉन्च हुआ था. कंपनी अपने बजट 5G फोन पर डिस्काउंट दे रही है. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy M14 5G की, जो डिस्काउंट प्राइस पर मिलेगा. ब्रांड ने इस फोन को साल की शुरुआत में 15 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया था.
ये फोन 14,490 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जो अब सस्ते में मिल रहा है. सैमसंग की आधिकारिक साइट पर ये फोन 12,490 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है.
यानी कंज्यूमर्स को इस फोन पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आप 15 हजार रुपये से कम कीमत पर एक फोन चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर की डिटेल्स.
सैमसंग ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,490 रुपये में आता है, जबकि इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,490 रुपये में मिलेगा. इस फोन को आप तीन कलर ऑप्शन- बेरी ब्लू, Smoky Teal और Icy Silver में खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy M13 हुआ सस्ता, कंपनी ने घटा दी कीमत, अब इतने में मिल रहा
फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट चुनिंदा बैंक्स के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड EMI और फुल पेमेंट पर मिल रहा है. इसके अलावा आप फोन को EMI पर खरीद सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












