
Samsung Galaxy F55 5G पर बंपर ऑफर, Flipkart Sale में मिल रहा 13 हजार का डिस्काउंट
AajTak
Samsung Galaxy F55 5G Discount Price: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सैमसंग के Galaxy F55 5G को ट्राई कर सकते हैं. ये स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ आता है और इस वक्त आकर्षक कीमत पर मिल रहा है. Flipkart Sale में इस फोन पर 13 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे बेस्ट डील बनाता है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर SASA LELE सेल चल रही है. इस सेल में कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं. सेल में Samsung Galaxy F55 5G पर भी आकर्षक ऑफर है. इस स्मार्टफोन को आप कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
कंपनी ने इस फोन को 25 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत पर लॉन्च किया था. अब ये फोन आपको 20 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलेगा. हैंडसेट पावरफुल प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स.
सैमसंग का ये फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जो Flipkart पर इस वक्त 18,999 रुपये में मिल रहा है. हैंडसेट 26,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. इतना ही नहीं स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Amazon Sale में बंपर ऑफर, सस्ता मिल रहा Samsung का ये पावरफुल फोन, इसमें है 200MP कैमरा
सभी ऑफर्स के बाद आप इस स्मार्टफोन को 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिल रहा है, जिसे कंपनी ने 29,999 रुपये में लॉन्च किया था. इस वेरिएंट पर 3000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिल रहा है.
32,999 रुपये वाले 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर भी 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो ये बेस्ट टाइम है. आप इस फोन पर कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











