
Samsung Galaxy A52-A72 भारत में मार्च में हो सकते हैं लॉन्च, जानें क्या कुछ हो सकता है खास
AajTak
Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 को भारत में मार्च में लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है. पहले भी इन दोनों फोन्स से संबंधित लीक्स सामने आते रहे हैं.
Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 को भारत में मार्च में लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से मिली है. पहले भी इन दोनों फोन्स से संबंधित लीक्स सामने आते रहे हैं. फिलहाल साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने आधिकारिक तौर पर इनके स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A52 5G को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है. लिस्ट के मुताबिक Galaxy A52 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिल सकता है. 91 मोबाइल्स ने इंडस्ट्री सोर्सेज के हवाले से ये जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 को भारत में मिड-मार्च के आसपास किसी भी समय लॉन्च किया जाएगा. अगर ये जानकारी सही निकलती है तो उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सैमसंग इन अपकमिंग फोन्स के लिए ऑफिशियल टीजर्स जारी करेगा.
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











