
Samsung Galaxy A34 5G हुआ सस्ता, मिल रहा कई हजार का डिस्काउंट, जानिए ऑफर
AajTak
Samsung Galaxy A34 5G Price in India: सैमसंग ने अपने मिड रेंज बजट फोन की कीमत कम कर दी है. हम बात कर रहे हैं Galaxy A34 5G की, जिसकी कीमत अब कई हजार रुपये कम हो गई है. ये फोन 5000mAh की बैटरी, 5G सपोर्ट और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं Galaxy A34 5G पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
Samsung ने अपने आकर्षक 5G फोन पर बंपर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. Galaxy A34 5G पर कंपनी कई हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. ये स्मार्टफोन प्रीमियम एक्सपीरियंस के साथ आएगा. इसमें आपको फ्लैगशिप डिजाइन और बेहतरीन फोटोग्राफी दोनों ही फीचर्स मिलेंगे.
Galaxy A34 5G में यूजर्स को गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, IP67 रेटिंग, 4 एंड्रॉयड OS का अपग्रेड और 5 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. आइए जानते हैं सैमसंग के इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Samsung Galaxy A34 5G को कंपनी ने 30,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत पहले भी कम की थी, जिसके बाद ये वेरिएंट 27,499 रुपये में मिल रहा था.
यह भी पढ़ें: सस्ता हुआ Samsung Galaxy S23FE, 15 हजार रुपये तक की होगी बचत, ये है नई कीमत
इस पर अब 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद इस हैंडसेट की कीमत 24,499 रुपये हो जाती है. वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब आप 26,499 रुपये में खरीद सकते हैं.
सैमसंग का ये फोन 6.6-inch के Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल लॉन्च मिलेगा. Samsung Galaxy A34 को कंपनी ने MediaTek Dimensity 1080 के साथ लॉन्च किया था. इसमें आपको 8GB RAM मिलता है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











