
Samsung Galaxy A34 5G की कीमत हुई कम, कंपनी ने इतने हजार रुपये घटा दिए दाम
AajTak
Samsung Galaxy A34 5G Price in India: सैमसंग ने अपने मिड रेंज 5G डिवाइस की कीमतों में कटौती कर दी है. ब्रांड ने Galaxy A34 को सस्ता किया है. हाल में ही कंपनी ने Galaxy A35 को लॉन्च किया है. नया मॉडल लॉन्च होने के साथ ही कंपनी ने पुराने मॉडल की कीमतों में कटौती कर दी है. आइए जानते हैं Galaxy A34 की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Samsung Galaxy A34 को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल 30 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया था. अब ब्रांड ने इस फोन की कीमतों में कटौती की है. Galaxy A34 5G में sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है.
कटौती के बाद इस फोन को आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकता है. हैंडसेट में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. अब सवाल आता है कि क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए. आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स.
कंपनी ने Galaxy A34 5G को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया था. स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 24,499 रुपये है. इस वेरिएंट को कंपनी ने 30,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. हैंडसेट पर 6550 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A15 की कीमत में भारी कटौती, मिलेगा 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी
वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी ने 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. फिलहाल ये स्मार्टफोन 26,499 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. इस पर भी 6500 रुपये का डिस्काउंट है. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन सिल्वर, ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट वॉयलेट कलर में उपलब्ध है.
Samsung Galaxy A34 5G में 6.6-inch का Full HD+ sAMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया गया है. हैंडसेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












