
Samsung Galaxy A14 Review: कम कीमत में 5G सपोर्ट और ब्रांड का भरोसा, जानें कैसा ये फोन
AajTak
Samsung Galaxy A14 5G को हाल ही में कंपनी ने पेश किया है. इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं. सैमसंग ने इस 5G फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है जहां इसका मुकाबला चीनी मोबाइल कंपनियों के साथ होता है. यहां पर आपको इस फोन की डिटेल्स और पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
Samsung Galaxy A14 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है. इसको मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है. इसका लुक काफी सिंपल है. इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये के सेगमेंट में है. ऐसे में आप 5G फोन की लेने की सोच रहे हैं तो ये ऑप्शन काफी अच्छा हो सकता है. हालांकि, कई जगहों पर ये मात भी खा जाता है. इस फोन को हम काफी समय से इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां इसका रिव्यू बता रहे हैं.
डिजाइन
जैसा की ऊपर बताया गया है Samsung Galaxy A14 5G सिंपल लेकिन बेहतर लुक के साथ आता है. हालांकि, इसका रियर पैनल प्लास्टिक का बना हुआ है. इसके साथ शिमरी इफैक्ट दिया गया है. अच्छी बात है कि इसके बैक फिंगरप्रिंट्स के निशान नहीं पड़ते हैं.
इसके बेजल्स बड़े हैं जो कई लोगों को खराब लग सकते हैं. हालांकि, इसके नीचे का बेजल भी काफी बड़ा है. इसमें 6.6-इंच की स्क्रीन दी गई है. बेजल्स की वजह से स्क्रीन साइज छोटा लगता है. फोन का फ्रंट फेसिंग कैमरा टियरड्रॉप नॉच के साथ आता है.
इस फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं इस साइड में ही पावर बटन दिया गया है. पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. लेफ्ट साइड में कोई बटन्स नहीं दिए गए हैं. हालांकि, इधर आपको सिम ट्रे और माइक्रो-एसडी कार्ड लगाने के लिए स्लॉट दिया गया है.
फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. फोन 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है. फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साथ LED फ्लैश दिया गया है. कैमरा मॉड्यूल या कैमरा आईलैंड नहीं दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












