
Samsung के ट्राई फोल्ड फोन की पहली झलक आई सामने, जल्द होने वाला है लॉन्च
AajTak
Samsung के ट्राई फोल्डिंग फोन का इंतजार सभी को है. Huawei ने चीनी मार्केट में अपना ट्राई फोल्ड डिवाइस लॉन्च कर दिया है. जबकि सैमसंग फोल्डिंग फोन्स के मार्केट में लंबे समय से एक्टिव होने के बाद भी अपना ट्राई फोल्ड नहीं लॉन्च कर पाया है. अब कंपनी के ट्राई फोल्ड फोन की पहली तस्वीर सामने आई है, जो इसके डिजाइन की कुछ जानकारी रिवील कर रही है.
Samsung के ट्राई फोल्ड फोन का इंतजार सभी को है. कंपनी लंबे समय से अपने फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च कर रही है, लेकिन अब बारी ट्राई फोल्ड फोन की है. ब्रांड Samsung Galaxy Z TriFold को अगले साल लॉन्च कर सकता है. लॉन्च से पहले इस फोन की एक झलक सामने आई है.
ये ब्रांड का अब तक का सबसे बड़ा फोन होगा, जो ओपन होने पर किसी टैबलेट की तरह बन जाएगा. वैसे ऐसा ही एक फोन चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Huawei लॉन्च कर चुका है. अब सैमसंग भी इस सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपना पहला ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
K-Tech शोकेस के दौरान साउथ कोरियन कंपनी ने अपने पहले ट्राई फोल्डिंग फोन की झलक दिखाई है. हालांकि, किसी को भी इस स्मार्टफोन को छूने की इजाजत नहीं दी गई. ये स्मार्टफोन एक ग्लास के केस में पैक्ड था, जिसे सिर्फ देखा जा सकता था. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कोई टीजर वीडियो या फोटो जारी नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: आधी कीमत पर मिल रहा Samsung का ये फोन, 2031 तक नो-टेंशन, मिलता रहेगा अपडेट
संभवतः ब्रांड सब कुछ रिवील करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. कंपनी ने तीन यूनिट्स को शोकेस में दिखाया है, जिसमें एक पूरी तरह से फोल्ड, दूसरा आधा फोल्ड और तीसरी पूरी तरह से खुली हुई है. पूरी तरह से फोल्ड होने के बाद ये Galaxy Z Fold 7 जैसा ही दिखता है.
इसमें डुअल हिंज मिलेगा, जिसकी वजह से फोल्ड थोड़ा भारी होगा. अब तक सामने आई डिटेल्स के मुताबिक स्मार्टफोन में 6.49-inch की कवर स्क्रीन मिलेगी. वहीं अनफोल्ड होने पर ये डिवाइस 9.96-inch का हो जाएगा. इसमें Snapdragon 8 Elite मिलेगा, जो गैलेक्सी डिवाइसेस के लिए टेलर्ड होगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











