
Samsung के इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन पर मिल रही है भारी छूट, यहां से खरीदें
AajTak
त्योहारी सीजन में ढेरों स्मार्टफोन कंपनियों ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील्स और डिस्काउंट दे रही हैं. सैमसंग का भी नाम इन कंपनियों की लिस्ट में शामिल है.
त्योहारी सीजन में ढेरों स्मार्टफोन कंपनियों ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील्स और डिस्काउंट दे रही हैं. सैमसंग का भी नाम इन कंपनियों की लिस्ट में शामिल है. सैमसंग अने लेटेस्ट 5G फोन Galaxy M52 5G पर सेल के दौरान भारी डिस्काउंट दे रहा है. ये फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर और 64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है.
आपको बता दें सैमसंग ने Galaxy M52 5G की कीमत ऑफलाइन मार्केट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर घटाई है. ऐसे में आपको डिस्काउंट वाली कीमत शायद ऑनलाइन स्टोर्स पर ना नजर आए. कंपनी ग्राहकों को ऑफर का फायदा 28 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक दे रही है.
Samsung Galaxy M52 को भारत में पिछले महीने की लॉन्च किया गया था. अब इस स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है. ऐसे में ग्राहक अब फोन 6GB+128GB वेरिएंट को 29,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में और 8GB+128GB वेरिएंट को 31,999 रुपये की जगह 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे. ये फोन ब्लेजिंग ब्लैक और आइसी ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












