
Samsung का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, डुअल कैमरे के साथ 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत
AajTak
Samsung Galaxy M04 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है. इसके रियर में डुअल कैमरा का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने कहा है कि Samsung Galaxy M04 में दो साल मेजर एंड्रॉयड अपग्रेड दिया जाएगा. जानिए इसकी दूसरी डिटेल्स और कीमत.
Samsung ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इसका नाम कंपनी ने Samsung Galaxy M04 रखा है. इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है. ये फोन के उनके लिए काफी अच्छा है जो बेसिक फोन लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ कम कीमत पर चाहते हैं.
कंपनी ने कहा है कि Samsung Galaxy M04 में दो साल मेजर एंड्रॉयड अपग्रेड दिया जाएगा. ये फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है. यानी इस फोन में Android 14 तक का सपोर्ट देखने को मिलेगा.
Samsung Galaxy M04 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M04 में 6.5-इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. इसका रेज्योलूशन 720x1600 पिक्सल का है. इस फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है. ये Android 12 बेस्ड कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
इस फोन में 8GB तक का रैम RAM Plus फीचर के साथ दिया गया है. इस फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसको microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है.
इसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











