
Samsung का ये नया स्मार्टफोन भारत में 21 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy M21 2021 Edition को भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी Amazon ने दी है. ई-कॉमर्स साइट पर इस अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार की गई है.
Samsung Galaxy M21 2021 Edition को भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी Amazon ने दी है. ई-कॉमर्स साइट पर इस अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार की गई है. ये नया फोन पिछले साल के Galaxy M21 की तुलना में अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा. Amazon ने ये जानकारी दी है कि सैमसंग Galaxy M21 2021 Edition को भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ये फोन ऐमेजॉन प्राइम डे लॉन्च का हिस्सा होगा. यानी ये सेल के दौरान उपलब्ध होगा. सेल का आयोजन 26 और 27 जुलाई को होना है. ग्राहकों को HDFC बैंक के जरिए पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. साथ ही ग्राहक Galaxy M21 2021 Edition को आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद भी पाएंगे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












