
Samsung का बड़ा ऐलान, इस तारीख को Unpacked इवेंट में लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 6 और Flip 6
AajTak
Galaxy Unpacked Event Date: सैमसंग ने आखिरकार अपने नए Fold और Flip स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होंगे. इस इवेंट में कंपनी कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है. सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि ये डिवाइसेस Galaxy AI के साथ लॉन्च होंगे.
Samsung जल्द ही अपने फोल्डिंग और फ्लिप फोन्स को लॉन्च करेगा. कंपनी इन डिवाइसेस को Unpacked इवेंट में लॉन्च करेगी. पिछले कई दिनों से इस इवेंट की लॉन्च डेट लीक हो रही थी. अब कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है.
Galaxy Unpacked इवेंट 10 जुलाई को पेरिस में होगा. ब्रांड ने इस इवेंट का इनवाइट जारी कर दिया है. कंपनी ने ये सभी साफ किया है कि Galaxy Z सीरीज के फोन्स में Galaxy AI का फीचर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सैमसंग इस इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकता है. इवेंट में Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Ring, Galaxy Watch Ultra और Galaxy Watch 7 सीरीज लॉन्च हो सकते हैं. इसके अलावा कंपनी Galaxy AI को लेकर भी नए ऐलान कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S23 पर बंपर डिस्काउंट, अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा फोन
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इन स्मार्टफोन्स में कंपनी 25W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है. कैमरा और दूसरे फीचर्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो Samsung Galaxy Z Fold 6 कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन ब्लू, मिंट, यलो, सिल्वर शैडो, वॉइट और क्राफ्टेड ब्लैक कलर में लॉन्च होगा. वहीं Galaxy Z Flip 6 को कंपनी पिंक, नेवी, सिल्वर शैडो, पीच, वॉइट और क्राफ्टेड ब्लैक कलर में लॉन्च कर सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











