
Salman Khan के जेल में कैसे बीते थे दिन? गंदे बाथरूम ने बढ़ाई थी एक्टर की टेंशन
AajTak
सलमान खान ने 2008 में अपने जेल में बिताए समय का हाल बताया था. उन्होंने कहा था कि वे जेल में चिल कर रहे थे. वहां पर उन्हें बस बाथरूम की टेंशन थी. सलमान से जब पूछा गया कि जेल में उनका समय कैसे बीता. तो मजाक में उन्होंने कहा- काफी सारी मस्ती की.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल की सलाखों के पीछे हैं. जेल में आर्यन बिल्कुल भी एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं. ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध में रहने वाले सितारे जब भी जेल की सलाखों के पीछे गए हैं उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. आर्यन से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स जेल की हवा खा चुके हैं. सुपरस्टार सलमान खान को भी जेल रास नहीं आई थी. जेल में सलमान खान को सबसे ज्यादा टेंशन वहां के गंदे पड़े बाथरूम की होती थी.
सलमान खान ने 2008 में On the Couch with Koel के एक एपिसोड में अपने जेल में बिताए समय का हाल बताया था. उन्होंने कहा था कि वे जेल में चिल कर रहे थे. वहां पर उन्हें बस बाथरूम की टेंशन थी. सलमान से जब पूछा गया कि जेल में उनका समय कैसे बीता. तो मजाक में उन्होंने कहा- काफी सारी मस्ती में की.













