
'गधे पर बैठाकर जुलूस निकालेंगे', धमकी सुन रो पड़े थे तिग्मांशु, बोले- जया बच्चन ने बचाई जान
AajTak
फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अपनी फिल्म 'हासिल' की शूटिंग के दौरान मिली धमकियों और विवादों का खुलासा किया है उन्होंने बताया कि छात्रों ने उन्हें गधे पर बैठाकर सरेआम घुमाने की योजना बनाई थी, लेकिन जया बच्चन की मदद से वे बच गए.
फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक फिल्म बनाने के दौरान इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक बार उन्हें गधे पर बैठाकर, उनका मुंह काला करके सरेआम घुमाने का प्लान किया गया था, लेकिन वो जया बच्चन की वजह से बच गए. उस वक्त ऐसा विवाद गहराया था कि एक्ट्रेस के अलावा कोई उनकी मदद नहीं कर पाया था. वो डर गए थे. उन्हें धमकी दी गई थी.
हासिल फिल्म का किस्सा
तिग्मांशू को बुलेट राजा, पान सिंह तोमर, साहब बीवी गैंगस्टर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. लेकिन 2003 में उन्होंने इरफान खान के साथ हासिल फिल्म बनाई थी. इसे भले बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी लेकिन एक्टर की करियर की ये आज भी बेस्ट फिल्म मानी जाती है.
तिग्मांशू ने स्क्रीन से बातचीत में इस फिल्म के मेकिंग के दिन को याद किया. और बताया कि कैसे छात्रों ने उनका जुलूस निकालने की तैयार कर ली थी. तिग्मांशू ने बताया कि वो पहले इस फिल्म में मनोज बाजपेयी को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इरफान खान का नाम रेफर किया था. उन्हें भी इरफान सही लगे, जिसके बाद उन्होंने एक्टर को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, वहां के हावभाव-माहौल को समझने के लिए भेज दिया.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शूटिंग के दौरान विवाद
धूलिया ने बताया कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शूटिंग के दौरान उन्हें बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी. कुछ लोगों को लगा कि फिल्म यूनिवर्सिटी और छात्र राजनीति को गलत तरीके से दिखा रही है. मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें धमकियां मिलने लगीं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












