
70 की उम्र में फिल्ममेकर एम. एम. बेग का निधन, घर में पड़ा मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी खबर
AajTak
फिल्म मेकर एम. एम. बेग का उनके घर पर निधन हो गया. वो हिंदी सिनेमा में अपने काम और बेटी बेबी गुड्डू के पिता के रूप में जाने जाते थे. उनकी मृत्यु की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वो करीब 70 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग और बुरी खबर आ रही है. सीनियर फिल्म मेकर एम. एम. बेग का निधन हो गया है. वो हिंदी सिनेमा में अपने काम और एक्स-चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता के तौर पर जाने जाते थे. खबर है कि बेग अपने अपने घर पर मृत पाए गए. इस बात को लगभग एक हफ्ता बीत चुका था. ये खबर उनके पब्लिसिस्ट हनी जावेरी ने दी. एम. एम बेग करीब 70 साल के थे.
कैसे हुआ एम. एम. बेग का निधन?
बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी के मुताबिक, बेग साहब काफी समय से बीमार चल रहे थे और अकेले रह रहे थे. हनीफ ने बताया- वो काफी समय से अस्वस्थ थे. जब 4–5 दिनों तक वो घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब का शव अंदर मिला और उनकी बेटी को इसकी सूचना दी.
इसके बाद पुलिस ने रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया. हनीफ ने कहा- वो बहुत ही प्यारे इंसान थे. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.
उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
कौन थे एम. एम. बेग?

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












