
सलीम की खो रही थी पहचान, तोड़ी जावेद संग जोड़ी, सालों बाद स्क्रीन पर अपना नाम देख छलके आंसू
AajTak
सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर संग अपनी पार्टरशिप खत्म करने के बाद दोबारा फिल्में लिखने पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो पल उनके लिए कितना मुश्किल और इमोशन्स से भरा था.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता लेजेंडरी स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है. सलीम खान पिछले दो दिनों से अस्पताल में हैं. उनके जल्द ठीक होने की हर कोई प्रार्थना कर रहा है. इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने प्रोफेशनल ब्रेक पर बात कर रहे हैं. ये तब की बात है, जब सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी अचानक टूट गई थी.
जब जावेद अख्तर से अलग हुए सलीम खान
हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक जोड़ियों में सलीम-जावेद की जोड़ी भी शामिल है. दोनों ने एक साथ 24 फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा, जिसमें से 22 फिल्में सुपरहिट रहीं. 'शोले', 'दीवार', 'सीता-गीता', 'जंजीर', 'डॉन' जैसी दमदार फिल्में लिख चुके सलीम-जावेद बॉलीवुड में एक समय पर सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले राइटर थे.
मगर करीब 10 साल तक साथ काम करने के बाद, जब उन्होंने अपनी पार्टनरशिप खत्म करने का ऐलान किया तो मानो आपदा सी आ गई. उनका अलग होना कई फिल्ममेकर्स के लिए बुरी खबर थी. 1982 के बाद दोनों राइटर्स सलीम और जावेद अपना अलग-अलग काम करने लगे. जहां जावेद अख्तर फिल्मों के साथ-साथ संगीत लिखने लगे.
वहीं सलीम खान को अपनी अगली फिल्म लिखने में चार साल का समय लग गया. उनकी अगली फिल्म 'नाम' 1986 में आई, जिससे उन्हें बड़ी सफलता मिली. इस फिल्म की सक्सेस के बाद सलीम खान ने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर संग अपनी पार्टनरशिप खत्म होने पर भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे इस जोड़ी का टूटना उनके लिए पर्सनली और प्रोफेशनली काफी मुश्किल काम था.
ब्रेक के चार साल बाद लौटने पर क्या बोले थे सलीम खान?

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












