
गर्लफ्रेंड गौरी संग सलीम खान से मिले आमिर खान, सलमान की को-स्टार चित्रांगदा ने बताया कैसा है हाल
AajTak
सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. बैटल ऑफ गलवान में सलमान संग काम कर रहीं चित्रांगदा सिंह ने उनका हेल्थ अपडेट दिया. वहीं आमिर खान भी उनसे मिलने पहुंचे.
सलमान खान के पिता मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में एडमिट किया गया. फिलहाल उनकी हालत स्टेबल बताई जा रही है.उनकी सेहत और हाल चाल जानने के लिए हर दिन कोई ना कोई करीबी उनसे मिलने पहुंच रहा है. सलीम के फैंस भी उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं.
चित्रांगदा ने बताया हाल
हाल ही में जावेद अख्तर, संगीता बिजलानी, संजय दत्त, रितेश देशमुख, राहुल रॉय समेत कई सेलेब्स हाल ही में अस्पताल जाकर उनसे मिले. वहीं फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान की को-एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भी सलीम से मुलाकात की. एक्ट्रेस ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया.
एक इवेंट के दौरान जब उनसे सलीम की सेहत के बारे में पूछा गया तो वो बोलीं- वो बहुत बेहतर हैं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं.
आमिर ने की मुलाकात
कुछ देर पहले पैपराजी ने आमिर खान को उस अस्पताल पहुंचते हुए देखा, जहां सलीम खान का इलाज चल रहा है. वे अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ वहां पहुंचे. दोनों ने मीडिया से बचने के लिए पीछे के गेट से एंट्री ली, लेकिन फिर भी कैमरों में उनकी झलक कैद हो गई. इस मुश्किल वक्त में सलमान के साथ खड़े नजर आने पर फैंस आमिर की तारीफ कर रहे हैं और खुश हैं कि वह परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.













