
हिना खान ने ग्लैमर छोड़ चुनी इबादत! आधी रात की रमजान की तैयारी, बोलीं- आस्था और काम...
AajTak
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रमजान के पाक महीने में अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद रोजा रखा और सहरी की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक्रिलिक नेल्स हटाकर रोजा रखने के नियमों का पालन किया.
रमजान की शुरुआत हो चुकी है. देशभर के लोगों के साथ सेलेब्स भी रोजा रख रहे हैं. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी सहरी की, और रोजा रखा. अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कैसे रमजान के नियमों का पालन किया जाता है. हिना ने एक पोस्ट के जरिए बताया.
हिना ने रखा रोजा
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपडेट की और बताया कि वो रमजान के लिए कितनी एक्साइटेड हैं. रोजा रखने के नियमों में- नाखुन पर नेल पॉलिश ना होना, होंठों पर लिप्स्टिक ना लगा होना भी शामिल होता है.
एक्ट्रेस होने के नाते मेकअप करना जरूरी होता, लेकिन हिना ने बताया कि काम के बावजूद रोजा रखा जा सकता है, और सहरी भी की जा सकती है. हिना देर रात एक इवेंट से लौटीं, और घर आकर अपने एक्रिलिक नेल पेंट्स को रिमूव किया. रात के 2 बजकर 42 मिनट पर हिना ने फैंस के साथ ये बात शेयर की.
इसे अपनी अचीवमेंट बताते हुए हिना ने लिखा- 2 घंटे में सहरी है और आखिरकार इतनी मेहनत रंग लाई. किसने कहा कि काम और आस्था साथ-साथ नहीं किए जा सकते. काफी लंबा वर्क डे था, लेकिन फिर भी मैं घर पर अपने एक्रिलिक नेल्स हटाने में कामयाब रही. वो कहते हैं ना, जहां चाह है, वहां राह है. अलहम्दुलिल्लाह. रमदान मुबारक.
हिना ने इसी के साथ एक और तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने सुबह उठकर सहरी भी की है. साढ़े 5 बजे उठकर हिना ने सहरी में वारी दार थूल खाया. एक्ट्रेस ने सभी रमजान की मुबारकबाद दी.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












