
प्रियंका के प्यार में गिरफ्तार निक जोनस! पहना पत्नी के नाम का मंगलसूत्र, फैंस बोले- बेस्ट जीजू...
AajTak
निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही सपोर्ट करते नजर आते हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज होने वाली है. ऐसे में निक ने अलग अंदाज में इसे प्रमोट किया.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर अपनी केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल ही में निक ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया कि इंडियन फैंस उन्हें 'परफेक्ट जीजू' कहने पर मजबूर हो गए. अपनी पत्नी की आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' को प्रमोट करने के लिए निक ने न केवल एक खास ड्रिंक बनाई, बल्कि उनके लुक ने सबका ध्यान खींच लिया.
दरअसल निक अपने हाथ में मंगलसूत्र को एक ब्रेसलेट की तरह पहने नजर आए. फैंस निक के इस अंदाज पर फिदा हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
निक जोनस ने शेयर किया वीडियो
निक जोनस ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह प्रियंका के फिल्मी किरदार से इंस्पायर्ड होकर एक कॉकटेल बनाते दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा कि 'द ब्लफ' का प्रीमियर होने वाला है और वह इसे पहले ही दो बार देख चुके हैं. फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम 'ब्लडी M' है, इसलिए निक ने खास तौर पर वही ड्रिंक तैयार की. जिसमें बहुत सारा टबैस्को मिलाया, जो प्रियंका की पर्सनैलिटी को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था, जिससे फैन्स बहुत खुश हुए. बाद में, उन्होंने यह ड्रिंक प्रियंका को दी, जिन्हें यह बहुत पसंद आई और उन्होंने कहा, 'आपके पास सबसे अच्छी रेसिपी हैं.'
फैंस ने निक को मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहने देखा इस पूरे वीडियो में जिस चीज ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान और खुश किया, वह था निक के हाथ में बंधा 'मंगलसूत्र ब्रेसलेट'. जो भारतीय परंपरा में मंगलसूत्र शादी का पवित्र प्रतीक माना जाता है. इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा, 'ओह, उसने मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहना है यार.' एक यूजर ने लिखा, 'निक जीजू सबसे अच्छे हैं.' एक फैन ने लिखा, 'जिस तरह से वह उसका मंगलसूत्र ब्रेसलेट की तरह पहने हुए हैं' और 'जब जीजू मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहनते हैं.' फैंस ने उन्हें सपोर्ट करने वाला और प्रियंका के कल्चर का बहुत सम्मान करने वाला बताया.
द ब्लफ के बारे मेंप्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म एक हाई-एक्शन थ्रिलर है, जो 19वीं सदी के कैरिबियन समुद्री डाकुओं की दुनिया पर आधारित है. प्रियंका ने इसमें एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बोडेन का किरदार निभाया है, जो कभी समुद्री डाकुओं की रानी हुआ करती थी. वह अपने हिंसक अतीत को भूलकर अपने परिवार के साथ एक शांत द्वीप पर रहने की कोशिश करती है, लेकिन पुराना दुश्मन और अतीत की गलतियां उसका पीछा नहीं छोड़तीं. उसे अपने परिवार को बचाने के लिए एक बार फिर तलवार उठानी पड़ती है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












