
SAHARANPUR: नकुड़ की SDM संगीता राघव को फोन पर मिली धमकी, देवरिया का रहने वाला है आरोपी संजय सिंह
AajTak
महिला पीसीएस अधिकारी संगीता राघव इस समय सहारनपुर जिले के नकुड़ इलाके में बतौर एसडीएम तैनात हैं. उनके पास जिले के थाना गंगोह इलाके के गांव बीनपुर में रहने वाले हरेंद्र सिंह के एक मामले में सिफारिश के लिए देवरिया जिले के संजय सिंह का फोन कॉल आया था.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तैनात एसडीएम संगीता राघव (SDM Sangeeta Raghav) को फोन कॉल पर धमकी दिए जाने के मामला सामने आया है. आरोपी ने एसडीएम को एक मामले की सिफारिश करने के लिए कॉल किया और फिर गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा. धमकी देने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया. इस मामले में महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है.
महिला पीसीएस अधिकारी संगीता राघव इस समय सहारनपुर जिले के नकुड़ इलाके में बतौर एसडीएम तैनात हैं. उनके पास जिले के थाना गंगोह इलाके के गांव बीनपुर में रहने वाले हरेंद्र सिंह के एक मामले में सिफारिश के लिए देवरिया जिले के संजय सिंह का फोन कॉल आया था. एसडीएम ने उस शख्स से फोन पर बात की और उसे सर कहकर संबोधित किया.
लेकिन बातचीत के दौरान अचानक संजय सिंह नाम का वो शख्स बदसलूकी पर उतर आया. उसने SDM संगीता राघव को गाली गलौज करते हुए जूता मारकर सिर फोड़ देने तक की धमकी दे डाली और भी कई अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया. संगीता राघव लगातार उस शख्स सर-सर कहकर ही बात कर रही थीं. उन्होंने आरोपी को इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए कई बार मना भी किया.
लेकिन आरोपी फोन पर तेज आवाज़ में चिल्लाता रहा और संगीता राघव को धमकी देता रहा. यहां तक वो एसडीएम को कई बड़े अधिकारियों के नाम पर भी दबाव में लेने की कोशिश करता रहा. और फिर आरोपी सहारनपुर जिले में चक्का जाम करने की धमकी देने लगा. टोकने के बावजूद वो लगातार एसडीएम को जान बूझकर धमकाता रहा. आरोपी ने ज़रा भी इस बात का लिहाज नहीं किया को वो एक महिला अधिकारी से बात कर रहा है.
इस घटना के बाद नकुड़ की SDM संगीता राघव ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धमकी देने वाले देवरिया निवासी संजय सिंह के खिलाफ नकुड़ थाने में तहरीर दी. SDM की तहरीर के आधार पर पुलिस ने फौरन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 352, 351(3), 121(1), 224, 79 के तहत आरोपी संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
इस मामले में जब हमने सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने नंबर की जानकारी जुटा ली है. अब यह पता करना है कि ये नंबर कौन इस्तेमाल कर रहा था? उन्होंने बताया कि सहारनपुर पुलिस की एक टीम देवरिया के लिए रवाना कर दी गई है. इस मामले में कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










