
Saharanpur: कोरोना लॉकडाउन में मजदूर छोड़ गए थे साइकिलें, प्रशासन ने 21 लाख में कर दिया नीलाम
AajTak
UP News: कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से पलायन कर यूपी के सहारनपुर पहुंचे मजदूरों की लावारिस साइकिलों की 21 लाख रुपए में नीलामी कर दी गई. लॉकडाउन के चलते तकरीबन पौने 2 लाख लोगों ने सहारनपुर के राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र में शरण ली थी. वही अपनी साइकिलें छोड़कर गए थे.
कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान लगे लॉकडाउन में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल से पलायन करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के मजदूरों के लिए मुश्किल में साइकिल ही सारथी बनी थीं. अब उन 5400 साइकिलों को यूपी के सहारनपुर जिला प्रशासन ने 21 लाख 20 हजार में नीलाम कर दिया है.
लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में भूख से बिलख रहे मजदूरों की जिद उनके बढ़ते कदम को नहीं रोक सकी थी. अपनी साइकिलों को ही सारथी बनाकर मजदूर अपने अपने घर के लिए निकल पड़े थे. मजदूरों की जिद के आगे राज्यों की सरकारों को भी झुकना पड़ा था. मजदूरों को जहां हैं, वहीं रोककर बसों के जरिए उनके घरों तक पहुंचाया गया था. बता दें कि हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल से आने वाले कामगारों को यूपी-हरियाणा बार्डर (सहारनपुर) पर रोक लिया गया था.
दरअसल, तीन राज्यों से आने वाले मजदूरों को सहारनपुर के पिलखनी में राधा सत्संग भवन में क्वारंटाइन किया गया. जहां से बसों के जरिए उन्हें घर पहुंचाया गया. करीब 25 हजार मजदूर अपनी साइकिल छोड़ गए थे और एक टोकन लेकर गए थे, ताकि टोकन नंबर के आधार पर अपनी साइकिल वापस ले जा सकें. उनमें से 14 हजार 600 मजदूर तो अपनी साइकिल वापस ले गए, लेकिन 5400 कामगार मजदूर नहीं आए. इसके चलते प्रशासन ने दो साल के इंतजार के बाद इन साइकिलों को 21 लाख 20 हजार रुपये में नीलाम कर दिया है.
392 की खरीद, 1500 की बिक्री
जिला प्रशासन ने 5400 साइकिलों की सूचना निकाली. बोली लगाई गई. नीलामी में 250 लोगों ने भाग लिया. बोली 15 लाख रुपये से शुरू हुई, जो 21 लाख 20 हजार रुपये पर छोड़ दी गई. सरकारी रेट पर एक साइकिल कीमत 392 रुपये हुई. हैरानी की बात यह है कि अब यह ठेकेदार एक साइकिल को 1200 से 1500 तक प्रति साइकिल बेच रहा है.
जंग खा रही थीं: डीएम

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








