
Russia vs Ukraine: यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले से कैसे मची तबाही, देखें पहली तस्वीरें
AajTak
रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है. रूस अपने क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है. रूस के हवाई हमलों के बीच यूक्रेन ने 5 रूसी जंगी विमान मार गिराने का दावा किया है.
रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले का ऐलान किया. पुतिन ने हमले की पुष्टि कर दी है और कहा कि क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के शहरों को रूस निशाना बना रहा है. इस बीच यूक्रेन ने 5 रूसी जंगी जहाज मार गिराने का दावा किया है. यूक्रेन की राजधानी कीव के हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया है. At an aerodrome in Mikolaiv. "Look what 'friendly' Russia has done. It was an airstrike. There'd a crater behind me still smoking" pic.twitter.com/tpvMsWZ2Lm

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











