
Russia Vs Ukraine: क्या यूक्रेन को कम आंक कर फंस गया रूस? देखें ये रिपोर्ट
AajTak
क्या रूस का यूक्रेन को कम आंकना महंगा पड़ गया? क्या पुतिन इस जंग में फंस चुके हैं? कीव अब तक रूस के कब्जे में नहीं आया. यूक्रेन सेरेंडर करने को तैयार नहीं हैं. युद्ध में रूस को काफी नुकसान हो चुका है. वहीं दुनिया भर के आर्थिक प्रतिबंध आने वाले वक्त में रूस के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं. पुतिन की खीज अब बढ़ती जा रही है और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का दावा है कि यूक्रेन में नुकसान उठाने के बाद पुतिन का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ये कह रहे हैं कि पुतिन ने अपने कुछ सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया है जबकि कुछ को घरों में कैद कर दिया है. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










