
Russia Victory Day: मॉस्को से यूक्रेन को पुतिन का मैसेज, 'करें सरेंडर या झेलें अटैक'
AajTak
रूस में विक्ट्री डे परेड का जश्न चल रहा है. तो यूक्रेन में रूसी सैनिक ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. रूस को उम्मीद थी कि विक्ट्री डे पर यूक्रेन का विजय-उत्सव मनेगा, लेकिन ये सपना टूट गया. अब देखना ये है कि विक्ट्री डे भाषण में पुतिन का रूख होगा? क्या बड़ी जंग का एलान होगा या फिर युद्ध की रफ्तार मंद पड़ जाएगी? यूक्रेन में युद्ध के 75 दिन हो चुके हैं और अभी भी रूस का अटैक थमा नहीं, गोले बारूद बरस रहे हैं, तबाही का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या आज मॉस्को में मनाया जा रहा विक्ट्री डे ही फैसले का दिन है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









