
Russia Ukraine Yudh: यूक्रेन की राजधानी कैसे बचाएंगे? देखें क्या बोले कीव के गवर्नर
AajTak
Russia Ukraine Yudh: रूस से जंग में यूक्रेन खडंहर में तब्दील होता जा रहा है. यूक्रेन के चर्नीहीव में कई बस्तियां जलकर खाक हो गईं. आलम ये है कि रूस के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बस्तियों में सुलगती आग को बुझाने में दमकल विभाग को घंटों लग गए. जिस तेजी से रूस ने कीव पर चढ़ाई की है, अब किसी भी वक्त यहां बड़े हमले शुरू हो सकते हैं. कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा से आजतक संवाददाता श्वेता सिंह ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है. गवर्नर ने कहा कि पुतिन की सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कीव का बच्चा बच्चा लड़ने के लिए तैयार है. देखिए ये वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









