
Russia-Ukraine War Updates: रूसी हमले जारी, हर तरफ तबाही का मंजर, देखें दर्दनाक तस्वीरें
AajTak
दुनिया भर में रूस के यूक्रेन पर हमले का विरोध हो रहा है. रूसी सेना की वापसी की मांग की जा रही है. तीसरे दिन भी यूक्रेन पर लगातार रूस के हमले जारी हैं. कीव की घेराबंदी की जा रही है. रूस का दावा है कि रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया जा रहा लेकिन यूक्रेन के तमाम शहरों से दर्दनाक तस्वीरें सामने आई है. लोग अपना घर छोड़ रहे हैं. मासूम बच्चे तक जंग का दर्द भुगतने को मजबूर हैं. घर टूट गए हैं. कारें मलबे में तब्दील हो गई हैं. हर तरफ तबाही के निशान दिख रहे हैं. यूक्रेन के मारियोपोल में रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ है. युद्ध से बचने के लिए वहां से लोग जल्द से जल्द बाहर निकल जाना चाहते हैं. वहीं भारत में यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की रणनीति तैयार हो रही है. देखें खबरें विस्तार से.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











