
Russia Ukraine War: Nuclear Bomb से बचा पाएगी ये दवा? अचानक बढ़ी बिक्री
AajTak
इन दिनों America और Europe में लोग डरे सहमे हुए हैं. डर Nuclear War छिड़ने का, डर Nuclear war के बाद की तबाही का, लेकिन इस डर के बीच चारों तरफ एक दवा की चर्चा हो रही है. इस डर की वजह से लोग Potassium Iodide Tablet खरीद रहे हैं. बीते कुछ सप्ताहों में Potassium Iodide की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. अधिक बिक्री की वजह से Potassium Iodide के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. परमाणु हमले के अंदेशे के बीच इस दवा की मांग तेजी से बढ़ गई. स्टॉक खत्म हो गए हैं और डिमांड को देखते हुए बंपर प्रोडक्शन करना पड़ रहा है. क्या Nuclear Bomb से बचा पाएगी ये दवा?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










