
Russia Ukraine War Impact: मोदी सरकार को पीछे खींचने पड़े पांव, LIC IPO में देरी
AajTak
Disinvestment Target: पिछले महीने बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने ऐलान किया था कि मार्च में LIC का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा और सरकार संशोधित विनिवेश के टारगेट तक पहुंच जाएगी.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) का असर भारत पर भी पड़ने लगा है. सरकार को इस जंग की वजह से विनिवेश के मोर्चे पर चालू वित्त वर्ष में झटका लगने वाला है. दरअसल पिछले महीने बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने ऐलान किया था कि मार्च में LIC का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा, और सरकार संशोधित विनिवेश के टारगेट तक पहुंच जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












