
Russia-Ukraine War: 1.40 लाख सैनिकों की तैनाती, यूक्रेन को विध्वसंक हथियार... एक्शन में NATO
AajTak
रूस की सेना जिस कदर यूक्रेन पर अंधाधुंध हमले कर रही है, उससे पूरी दुनिया चिंता में है. नाटो और यूरोपीय संघ के सदस्य देश आशंकित हैं कि रूस जीत के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. एक महीने की भारी तबाही के बाद दुनिया के विकसित देशों को ये ख्याल आया है कि अब वक्त हाथ से निकलता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को अब ये अहसास हो रहा है कि अगर पुतिन की महत्वाकांक्षा पर लगाम नहीं लगी तो इस आंच में बाकी देश भी झुलसेगे. अब नाटो ने तय किया है कि अब रूस को आगे बढ़ने से रोकने का वक्त आ गया है. रूस की सीमा पर नाटो ने जबरदस्त घेराबंदी कर दी है. देखें ये रिपोर्ट.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.









