
Russia-Ukraine War: वेयरहाउस में था मिसाइलों का जखीरा, रूस ने कर दिया हमला, देखें
AajTak
यूक्रेन पर रूस के जबरदस्त हमले जारी हैं. यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं जबकि कुछ आंशिक रूप से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. रूस ने आज यूक्रेन के वेयरहाउस पर हमला किया जिसमें बड़ी तादाद में मिसाइलें मौजूद थीं. इस हमले में भारी मात्रा में जैवेलिन और NLAW मिसाइलें तबाह हो गयीं. जायतोमिर से ये हमले की खबर सामने आयी है. यूक्रेन को जो मिसाइलें सप्लाई की गई थीं पश्चिमी यूरोपीय देशों और अमेरिका के द्वारा जंग के लिए उनमें से सबसे मुख्य यही दो मिसाइलें थीं, जो इस हमले में बर्बाद हुईं हैं. इन मिसाइलों का इस्तेमाल पहले भी रूस के खिलाफ किया जा चुका है. देखें पूरी रिपोर्ट.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











