Russia-Ukraine War: रूस के जख्मों पर नमक छिड़क रहा अमेरिका! समझें क्यों पुतिन आगबबूला
AajTak
जिस तरह यूक्रेन को अमेरिका से मदद मिल रही है उससे ये युद्ध और लंबा खिंच सकता है और रूस ये बिलकुल नहीं चाहता है. रूस की तमाम धमकियों के बीच आज अमेरिकी हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी यूक्रेन पहुंच गईं जहां राष्ट्रपति जैलेस्की से वादा किया कि अमेरिका यूक्रेन को हर संभव मदद देता रहेगा और यही बात पुतिन को बहुत परेशान कर रही है. इसका दूसरा पहलू ये भी है कि रूस के परमाणु हमले की धमकी के बाद भी अमेरिका की मदद यूक्रेन के लिए बड़े संकट का इशारा कर रही है. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










