
Russia Ukraine War : रूस की चेतावनी, स्वीडन-फिनलैंड NATO में शामिल हुए तो तैनात कर देंगे परमाणु हथियार
AajTak
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने बुधवार को कहा था कि फिनलैंड अगले कुछ हफ्ते में नाटो में शामिल होने का फैसला करेगा. वहीं स्वीडन के भी नाटो में शामिल होने पर चर्चा चल रही है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक ने गुरुवार को नाटो को चेतावनी दी कि अगर स्वीडन और फिनलैंड अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन में शामिल हो जाते हैं तो रूस परमाणु हथियारों को तैनात करेगा साथ ही वह बचाव के लिए अपनी सेना को और मजबूत करेगा. मालूम हो कि फिनलैंड रूस से 1,300 किमी की सीमा साझा करता है. एक दिन पहले फिनलैंड की प्रधान मंत्री सना मारिन ने कहा था कि फिनलैंड अगले कुछ हफ्ते में नाटो में शामिल होने का फैसला करेगा.
रूस इन इलाकों में बढ़ाएगा सेना
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर स्वीडन और फिनलैंड नाटो में शामिल होते हैं तो रूस को बाल्टिक सागर में अपनी जमीन, नौसेना और वायु सेना को मजबूत करना होगा.
बाल्टिक क्षेत्र को लेकर जताई चिंता
रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मेदवेदेव ने स्पष्ट रूप से परमाणु खतरे को यह कहकर उठाया कि बाल्टिक के लिए किसी भी परमाणु मुक्त स्थिति को लेकर कोई और बात नहीं हो सकती है. संतुलन बना रहना चाहिए. मेदवेदेव 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रहे हैं.
फिलहाल हम ऐसा नहीं करने जा रहे

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











