
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर बमबारी जारी, पड़ोसी देश पोलैंड क्यों जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन?
AajTak
Russia-Ukraine War: जब रूस-यूक्रेन महायुद्ध जारी है तब यूक्रेन के पड़ोस में बहुत बड़ी हलचल होने वाली है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इसी हफ्ते पोलैंड आने वाले हैं. देखना होगा कि पुतिन को वॉर क्रिमिनल बता चुके बाइडेन के दौरे पर रूस क्या कहता है? यूक्रेन-रूस की जंग यूं ही जारी रही तो इसके भड़कने और दो देशों से तीसरे या उससे भी कहीं ज्यादा देशों के बीच छिड़ने की आशंका बढ़ती चली जा रही है और इसका मतलब होगा तीसरा विश्व युद्ध. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











